फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान नदी में डूबी बालिका, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के के पैतुवां गांव के समीप चंद्र चंद्रप्रभा नदी में सोमवार की दोपहर स्नान करने के दौरान एक बालिका गहरे पानी में डूब गई। जानकारी के बाद नदी तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पर बालिका के परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से बालिका को तलाशने में जुट गयी, लेकिन देेेेर तक लोगों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पैतुवा गांव निवासी नंदे बियार की पुत्री पिंकी (11) धान के खेत में निराई करने के बाद सहेलियों के साथ गांव के बगल से होकर गुजरी चंद्रप्रभा नदी में नहाने चली गई थी। इसी दौरान वह नदी में तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी। पिंकी को डूबता देखकर सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आप पास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बालिका को खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी होते ही बालिका के परिवार के लोग बदहवाश होकर नदी की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। बालिका का पता नहीं चलने पर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम बुलाकर खोजबीन शुरू करा दिया। लेकिन शाम तक बालिका को खोजने में सभी असफल रहे। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि बालिका की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें