फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कृमि मुक्ति दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
धानापुर में कृमि दिवस पर जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया के निर्देशन में शहीद गांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया। साथ ही जागरूकता के लिए स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत, कृमि मुक्त हो अपना भारत के नारे के साथ रैली निकाली। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली श्रीकांतपुर, डेढ़वलिया और शहीद गांव होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि कृमि मुक्त भारत के अभियान में एनसीसी कैडेटों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट में होने वाले हानिकारक परजीवी कृमियों से मुक्त करना सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा है। इसे सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान आशुतोष सिंह, अमरेंद्र सिंह समेत कैडेट राजलक्ष्मी सिंह, आस्था यादव, वैष्णवी पांडेय, शुभम यादव, निखिल यादव, सत्यम गिरी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें