मानदेय और बोनस की मांग को लेकर धानापुर ब्लाक की एएनएम ने मंगलवार की
दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह का
घेराव किया।
कहा अन्य ब्लाकों में एएनएम को बोनस दे दिया गया है। लेकिन धानापुर ब्लाक की एएनएम को तीन वर्षों से बोनस नहीं मिला है।
एएनएम
का कहना रहा कि नई एएनएम को छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है। जबकि
अन्य ब्लाकों में ऐसा नहीं है। कहा कि समस्या यहीं तक नहीं है तीन वर्षों
से ब्लाक की एएनएम बोनस से भी वंचित हैं।
इससे उनके सामने आर्थिक सदस्या
उत्पन्न हो गई है। कभी बोनस तो कभी मानदेय के लिए दौड़ाया जाता है।
डा.
एसपी सिंह ने बताया कि फंड नहीं होने के कारण अधिकांश ब्लाकों की एएनएम
को मानदेय नहीं दिया जा सका है। माह के अंत तक सभी एएनएम को मानदेय
का भुगतान कर दिया जाएगा।