बबुरी। क्षेत्र के मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय क्लस्टर-5 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंडर-14 वर्ग में गाजीपुर के मोहम्दाबाद की चांदनी पब्लिक स्कूल की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। एसटी पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर और एमपीवीपी गंगा गुरुकुलम, प्रयागराज रनर-अप रहे।
चांदनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय व मैनेजर दयाशंकर राय ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। वहीं अंडर-17 वर्ग में एसटी पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर विजेता और एमवी कॉन्वेंट स्कूल, कौशांबी उपविजेता रहा। देवस्थली विद्यापीठ, बलिया और सिल्वर बेल्स, पूर्वी बाजार, चकिया रनर-अप रहे।
अंडर-19 वर्ग में एआई मेमो सनबीम स्कूल, रोहनिया, वाराणसी ने खिताब जीता। सनबीम स्कूल, बलिया उपविजेता रहा, जबकि ग्लेनहिल्स, माधोपुर, वाराणसी और सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाजीपुर रनर-अप रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर विक्रांत सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन एमडी शाह आलम, प्रधानाचार्या विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह, अजीत सिंह मौजूद थे। संवाद