धानापुर। अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बारा (गाजीपुर) और पूर्वांचल इलेवन मऊ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मऊ की टीम ने पहले ग्राउंड लेने का निर्णय लिया।
निर्धारित 45–45 मिनट के खेल में बारा गाजीपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेला। पहले हाफ में बारा के खिलाड़ी खालिद ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ में बारा का दबदबा और मजबूत हो गया। आलम और कामरान ने क्रमशः एक-एक गोल कर स्कोर 3–0 कर दिया।
मऊ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार बारा गाजीपुर ने 3–0 से जीत दर्ज कर ली।इसके पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। मैच के दौरान शाहआलम खान, सेराज खान, उमेश, शमशाद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुकाबले का सफल संचालन रेफरी राशिद खान ने किया। कमेंट्री आतिफ खान और इनाम खान ने संयुक्त रूप से किया।