चहनिया। बलुआ थानाक्षेत्र के मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के मकान में बम विस्फोट करने के आरोपी विकास और अभिषेक पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। अब दोनों आरोपियों पर 50-50 हज़ार रुपये इनाम कर दिया गया है। यह राशि आईजी वाराणसी के आदेश के बाद बढ़ाई गई है। 22 दिसंबर की देर रात आरोपियों ने खुशबू किन्नर के मकान में बस विस्फोट किया था। धमाके से घर में सो रही तीन किन्नर लवली, सोनी और मोनी घायल हो गई थीं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। दो मुख्य आरोपी फरार है। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करते हुए सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का निर्देश जारी किया था। आईजी वाराणसी ने उन अपराधियों का इनाम बढ़कर 50-50 हज़ार कर दिया है। इस सबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया आईजी के निर्देश पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है।