फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में 42.62 लाख की लागत से चार जगहों पर बनेंगे घंटघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरवासियों को श्राद्ध कर्म को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से नगर क्षेत्र के चार स्थानों पर घंटघाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 42.62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। शासन ने पहली किस्त के रूप में लगभग सवा चार लाख रुपये पालिका के खाते में भेज भी दिया है। कुछ दिन पहले घंट घाट को लेकर दो पक्षों में विवाद भी हो गया था। पालिका ने घंट घाट बनवाकर लोगों को राहत देने का काम किया है।
विज्ञापन

मिनी महानगर में श्राद्ध कर्म, दशगात्र, एकादशाह को लेकर नगरवासियों को कई बार समस्याओं को सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले घंट घाट को लेकर ही दो पक्षों में विवाद हो गया था। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए नगर पालिका की ओर से मुगलचक, अलीनगर, कालीमहाल और शाहकुटी में घंट घाट का निर्माण कराया जाएगा। पालिका को शासन की ओर से इसके लिए 42 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसकी पहली किस्त लगभग सवा चार लाख रुपये पालिका के खाते में आ चुकी है। इन स्थानों पर चबूतरा बनाकर टिन शेड, स्नानघर बनाये जाने के साथ पानी का कनेक्शन भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें