फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव अध्यक्ष, रामनरेश बने महामंत्री

Sat, 24 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चकिया द्वारा संचालित श्री आदित्य नारायण पुस्तकालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा महामंत्री पद का चुनाव शुक्रवार को मतदान के जरिए हुआ।
विज्ञापन


मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर गौरव श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर रामनरेश जायसवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियाें का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
आदित्य पुस्तकालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने 94 मत पाकर अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी प्रेमबहादुर यादव को 40 मतों सें पराजित कर दिया।
विज्ञापन


 प्रेमबहादुर यादव को 54 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं इस पद के अन्य प्रत्याशियाें राम चरित्तर को 34 तथा संतोष चौरसिया को 10 मत मिले। इस पद पर 4 मत अवैध घोषित कर दिए गए। महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले में रामनरेश जायसवाल ने राकेश पाठक को 8 मतों से पराजित कर दिया। रामनरेश को 99 तथा राकेश पाठक को 91 मत मिले।


इस पद पर 5 मत अवैध घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी लाल जी  सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी बैजनाथ राय के अनुसार आदित्य नारायण पुस्तकालय की प्रबंध समिति के चुनाव में कुल 205 अधिवक्ता मतदाता थे जिसमें से 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों के अनुसार शेष पदों पर एक एक नामांकन होने के कारण पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें