फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी रसोई गैस की कीमत, रसोई होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के बाद एक जून से बाजार खोला गया। इसके साथ ही सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बड़ा बोझ डाल दिया है। सोमवार को रसोई गैस की कीमतों में 66 रुपये का इजाफ हो गया है। यही नहीं व्यवसायिक सिलेंडर भी 110 रुपये महंगा कर दिया गया है। इससे पहले से ही गरीबी की मार झेल रहे गरीबों के लिए रसोई संभालनी भी मुश्किल होगी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इस दौरान कोई भूखा न मरे इसके लिए कई रियायतें दी गई। जहां उज्जवला गैस धारकों को तीन माह तक मुफ्त सिलेंडर दिया गया। वहीं जनधन खाता धारकों के एकाउंट में 500 रुपये दिए गए। कामगारों को एक हजार रुपये जून तक मिलने है। लोगों को तीन माह तक मुफ्त चावल देने की भी घोषणा की गई। जून माह में इसका भी समापन होगा। रसोई गैस की कीमतें भी कम कर दी गई थी। एक जून से कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर देश में लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया। बाजार खोल दिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन इसी बीच रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। भारत गैस एजेंसी के महेश कुमार, इंडेन गैस एजेंसी के संजय राय ने बताया कि नई रेट के अनुसार पांच किलो का सिलेंडर अब 242 रुपये का मिलेगा। इसी तरह 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब तक 587 रुपये थी, इसे 66 रुपये बढ़ाकर 653 रुपये कर दिया गया। इसी तरह 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत 1160 रुपये थी, इसे 110 रुपये से बढ़ाकर 1271 रुपये कर दिया गया है। चतुर्भुजपुर निवासी पूनम मिश्र, ओड़वार निवासी इंद्रावती देवी, गया कालोनी निवासी मीना देवी, कैलाशपुरी निवासी माया देवी ने बताया कि इस बढ़ोत्तरी से पहले से परेशान लोगों पर अधिक बोझ़ बढ़ जाएगा। रसोई संभालनी मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें