फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मो.सावेज, ईनामिया बदमाश, स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एसटीएफ ने चंदौली कोतवाली के गैंगस्टर के आरोपी और 50 हजार के इनामी मोहम्मद शावेज को शुक्रवार को सैयदराजा थाना के बगही स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुजफ्फर नगर निवासी शावेज असम और पश्चिम बंगाल में पशुओं की तस्करी करता था। चंदौली पुलिस दो साल से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


चंदौली पुलिस ने मई 2023 में मोहम्मद शावेज निवासी मोहल्ला लाल मोहम्मद कस्बा खतौली, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर समेत छह आरोपियों के खिलाफ पशु और शराब तस्करी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एसटीएफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग सवा दो बजे सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही अंडरपास के समीप शिव मंदिर के पास से गैंगस्टर के आरोपी व 50 हजार के इनामी शावेज को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया कि शावेज का एक गिरोह है, जो यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत राज्यों से पशुओं की तस्करी असम, पश्चिम बंगाल में करता है। दिसंबर 2022 में पशु तस्करी के आरोप में चंदौली कोतवाली की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद शावेज हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में छुपकर रह रहा था। आरोपी सावेज के खिलाफ मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें