फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर: टांडाकला घाट पर लग रहे पत्थर के पास पहुंचा पानी, ग्रामीण चिंतित

Wed, 09 Jul 2025 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ रही है। टांडाकला घाट पर लग रहे पत्थर के पास तक गंगा का पानी पहुंच गया है। 
विज्ञापन
टांडाकला घाट पर लग रहे पत्थर के पास पहुंचीं गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में गंगा के जलस्तर का बढ़ने का क्रम जारी है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक दो फीट पानी बढ़ा, जिससे गंगा घाट कारारो पर लग रहे पत्थर के ऊपर पानी पहुंच गया है। तीन करोड़ 80 लाख की लागत से करार बांधने का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि ग्रामीण चिंतित हैं।

विज्ञापन


कारीगरों ने बताया कि 10 दिनों में पत्थर लगाने का कार्य हो जाएगा। गंगा का जलस्तर पिछले सप्ताह बढ़ने के बाद थम गया था। रविवार से सोमवार शाम तक करीब डेढ़ फीट जलस्तर बढ़ गया था। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर बने सीढ़ियों पर पानी चढ़ने से गंगा, जमुना, सरस्वती मंदिर लगभग डूब चुका है।

इधर, तीन दिनों में जलस्तर थोड़ा-थोड़ा करके करीब तीन से चार फीट तक बढ़ा है । गंगा तट के किनारे बसे गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांवों के के निवासी चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें