फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज जिले में रोपे जाएंगे लाखों पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक पेड़ मां के नाम 2.0 वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक सैदपुर तहसील के सभागार में मंगलवार को हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता करते हुए मंडल के आयुक्त एस राजलिंगम ने 9 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के संबंध में सभी तैयारियों, विभिन्न विभागों की ओर से लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन आदि के संबंध में जानकारी ली।
विभिन्न विभागों की ओर से पौध उठान के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण करने के साथ हरीतिमा अमृत ऐप के माध्यम से वृक्षारोपण की जिओ-टैगिंग का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित कराएं। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही साथ रोपित पौधों को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। बैठक के बाद उन्होंने तहसील परिसर में महोबनी का पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वन विभाग की ओर से 10 लाख 50 हजार पाैधे रोपे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें