फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में चल रहा था जुआ, 14 लोग गिरफ्तार, 52 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगसलराय, अलीनगर थाने के साथ स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार की शाम बखरा गांव स्थित एक मकान में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये से अधिक नगदी समेत बाइक बरामद की है। पुलिस ने जुए खेलने के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया है ।वहीं कुछ लोग मौके से फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।
विज्ञापन


मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिखरा स्थित एक मकान ने बड़े पैमाने में जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली । सूचना के आधार पर एएसपी अनंत चन्द्रशेखर के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली , अलीनगर कोतवाली और स्वाट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की । इस दौरान पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में ले लिया । पुलिस ने मौके से एक लाख से अधिक की धनराशि समेत 52 बाइकें बरामद की । हालांकि इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए । पुलिस सभी को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गईं । इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई की गई है । 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें