फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस:भगत सिंह के विचारों पर हुआ जन विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंजीवाद से समाज में बढ़ी असमानता : श्यामबिहारी
विज्ञापन

इलिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा, जन विमर्श और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैदूपुर स्थित पंचायत भवन में भगत सिंह विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस दौरान सामाजिक उत्पादन व निजी स्वामित्व के अंतर्विरोध विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता श्यामबिहारी सिंह ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था के कारण सामाजिक असमानता बढ़ रही है जिसका समाधान सामाजिक स्वामित्व की व्यवस्था में निहित है। अन्य वक्ताओं ने भी भगत सिंह के विचारों को आज के दौर में प्रासंगिक बताया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मेवा पासवान, रामअवध सिंह, राममूरत, गौरीशंकर, नंदलाल, कन्हैयालाल आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं उसरी गांव के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर राजगुरु और सुखदेव के साथ भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। लोक स्वतंत्रता सेनानी रामनिवास पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद व समाजवाद जिंदाबाद के नारे लगाए गए। रामनिवास पांडेय ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए समाज को फिर से संगठित होकर संघर्ष करना होगा। इस दौरान पवन पांडेय, टोनी पासवान, प्रमोद पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, उदल गुप्ता आदि रहे। गांधीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में भी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर शंभूनाथ, परमानंद, अजय राय आदि रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश केशरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें