फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर के पीछे चल रहा था जुए का अड्डा, 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 9,800 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पड़ाव चौराहे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रतनपुर निवासी विनोद पटेल (30), भोजपुर निवासी आर्यन प्रजापति (22), सुरेश पटेल (19), रतनपुर निवासी सूरज पटेल (20), भोजपुर निवासी प्रदीप मौर्या (19), भोजपुर नई बस्ती निवासी गौरव कुमार कसेरा (28), चौरहट निवासी विनोद केसरी (30) और भोजपुर निवासी सुनील पटेल (27) के रूप में हुई। बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें