फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सोने का टुकड़ा देकर जीता भरोसा फिर चमकदार धातु देकर ठग लिए थे 16 लाख, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
चकिया पुलिस के गिरफ्त में टप्पेबाज। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। चकिया थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के 6 आरोपियों को रविवार की सुबह 7:30 बजे बेलावर गांव के पीछे पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों में चार पति-पत्नी हैं। वहीं, एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में है। पकड़े गए आरोपियों में गोविंद प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर ओडिशा, विष्णु प्रधान और उसकी पत्नी कंचन प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर ओडिशा, दुखबंधु पटरा निवासी दनकारीशाही टमका फॉरेस्ट ब्लाक कैझर धनकारीसाही जजापुर ओडिशा, संतोषी प्रधान निवासी दसमनिया जजापुर ओडिशा और बोधई प्रधान निवासी वारागाडिया कोलिंग नगर जजापुर ओडिशा हैं।
विज्ञापन

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपियों ने 23 अप्रैल को चकिया के बरहुवां गांव स्थित शशि ज्वेलर्स के संचालक शशि प्रकाश शर्मा से चमकदार धातु देकर 16 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों के पास से 15.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने शशि प्रकाश वर्मा को पहले सोने का एक छोटा टुकड़ा देकर जाल में फंसाया। इसके बाद 100 ग्राम से अधिक सोने का लालच देकर 16 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कारोबारी को एक पोटली दी जब कारोबारी ने पोटली खोली तो उसमें चमकदार धातु के टुकड़े मिले। वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले आरोपी भाग चुके थे। ठगी का अहसास होने पर कारोबारी ने घटना की सूचना को पुलिस को दी। सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के रहने वाले हैं। यहां मदारी बनकर विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हैं। पहले असली सोना देकर लोगों का भरोसा जीतते हैं फिर नकली सामान के बदले बड़ी रकम लेकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें