फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फ्यूचर स्टार क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
मिर्जापुर क्रिकेट एशो​सिएशन की ओर से 10वीं बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 10वीं बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में शनिवार को फ्यूचर स्टार क्रिकेट एकेडमी ने उषा पेट्रोल पंप को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फ्यूचर स्टार के कुशाग्र जायसवाल ने 71 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के क्रिकेट मैदान पर खेले गए 15-15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर उषा पेट्रोल पंप ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर स्टार की टीम 14.2 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कुशाग्र जायसवाल ने 71 और प्रांजल ने 24 रन बनाए। उषा पेट्रोल पंप की ओर से तेज ने तीन, कृष्णा ने दो, जबकि राणा, रक्षित और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उषा पेट्रोल पंप की टीम 14.1 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। सौरभ ने 17, वीर ने 14, दिव्य ने 13 और तेज ने 11 रन बनाए। फ्यूचर स्टार की ओर से कुशाग्र और चेतन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रांजल, जयेश और रेयांस ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को सुबह 10 बजे आरव क्रिकेट एकेडमी और फ्यूचर स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका बृजेश यादव और राजकुमार पारख ने निभाई। स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा रहे। इस दौरान वंदना यादव, अभिनंदन और डॉ. अभय मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें