फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत पर हंगामा

Sat, 03 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक गर्भवती महिला की शुक्रवार को हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने दोपहर में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


 लोगों ने धानापुर सकलडीहा मार्ग पर शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जाम के आधे घंटा बाद पुलिस ने लाठी भांज कर जाम समाप्त कराया।


क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी शीला कुशवाहा (26) पत्नी अनिल मौर्य को गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसके पिता कमला कुशवाहा ने 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिवार वालों का आरोप था कि अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था और स्टाफ नर्स ने शीला को बगैर इलाज के रेफर कर दिया।

 स्टाफ नर्स की सलाह पर वे समीप के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां डाक्टरों ने शीला का प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। अंत में शीला को फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 यहां शुक्रवार को सुबह नौ बजे डाक्टर आरएन यादव ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोग दोपहर दो बजे महिला के शव को बेड सहित उठाकर सड़क पर ले आए और चक्का जाम कर दिया।

जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को सड़क से हटाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस संबंध में ड्यूटीरत डाक्टर आरएन यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में ही महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें