फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से 277 प्राथमिक विद्यालयों में होगी फर्नीचर की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार नित नई योजनाएं बना रही है। इसके तहत फैसला किया गया है कि अब प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगे। नई योजना के तहत जनपद के 277 प्राथमिक स्कूलों में करीब चार करोड़ की लागत से डीएम की निगरानी में फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण तकरीबन सवा साल से बंद चल रहे स्कूलों के खुलने पर बच्चों की नई खुशियां मिलेंगी क्योंकि अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी होगी। प्रदेश के 45 हजार 625 उच्च प्राथमिक स्कूलों में से करीब 26 हजार 599 में फर्नीचर लगवाया जा रहा है। सभी जिलों में जेम पोर्टल पर टेंडर के माध्यम से डेस्क-बेंच की खरीद हो रही है।
2020-21 शैक्षणिक सत्र में इन स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए 488 करोड़ रुपये मंजूर किए थे जिनमें से 327 करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। 2017-18 सत्र में उपलब्ध कराए गए फर्नीचर की तुलना में इस बार डिजाइन में सुधार भी किया गया है। योजना के तहत जनपद के 277 प्राथमिक विद्यालयों के लिए करीब चार करोड़ रुपये से फर्नीचर खरीदे जा रहे हैं। स्कूलों के खुलने से पहले अधिकांश स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। फर्निचर छोटे बच्चों की सुरक्षा, बच्चों के स्कूल बैग, कॉपी-किताब व वाटर बॉटल रखने की उपयुक्त व्यवस्था को ध्यान में रखकर खरीदा जा रहा है। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि यह आकर्षक व चाइल्ड फ्रेंडली हो । बच्चों के आयु वर्ग के अनुसार विशेष डिजाइन वाली ये फर्निचर होंगे। डीएम की निगरानी में फर्नीचर की खरीद हो रही है।
जिले के 277 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए फर्नीचर की खरीद हो रही है। खरीद में बच्चों की आयु और वर्ग का खास ध्यान रखा जा रहा है। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि बच्चों को बैठने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें