फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज से 11 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 11 केंद्रों पर शनिवार से शुरू हो रही परीक्षा तीन दिनों (25 से 27 अप्रैल) तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 4128 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। छह पालियों में 24,728 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं सीओ अरुण सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र के 100 मीटर दायरे में केवल परीक्षार्थियों और ड्यूटी कर्मियों को ही प्रवेश मिलेगा। साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी व स्कैनर की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें