फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 मई से दो जून तक नौतपा का प्रकोप, पुरवा हवा चलने से बढ़ी उमस वाली गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पछुआ हवा की जगह पुरवा हवा चलने से उमसभरी गर्मी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 मई तक लू चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। सुबह से शाम तक लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25 मई से दो जून तक नौतपा का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन


चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो से रात में चार बार हुई कटौती

भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के कारण लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ गई है। सोमवार की रात में चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो में रात 10.30 से 12 बजे तक लोकल फॉल्ट के कारण चार बार बिजली कटौती हुई। एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि फॉल्ट ठीक करने के लिए रात में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें