फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

Mon, 19 Dec 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक को ठीक करते विभागीय कर्मचारी।
विज्ञापन
मुख्यालय रेलवे स्टेशन के समीप रविवाक की सुबह डाउन लूप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद मुगलसराय से आई एआरटी की टीम ने इंजन को पटरी पर किया और मुगलसराय भेज दिया गया। तीन घंटे में पटरी की मरम्मत कर दी गई। घटना डाउन लूप लाइन में होने के कारण ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन

चन्दौली-मझवार स्टेशन के पास पोल नंबर 656/32 सिग्नल के पास ट्रैक का प्वाइंटर ढीला होने के चलते रविवार की सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। मुगलसराय से एआरटी टीम चंदौली भेजी गई। कर्मियों ने सुबह 6.45 बजे तक बेपरी हुए इंजन को पटरी पर किया।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर एसके नायक ने बताया कि घटना डाउन लूप में होने के कारण        ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। इंजन को डिब्बे से काटकर मुगलसराय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें