गोष्ठी में बोलते अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र।
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पूरे जिले में अल्पसंख्यक समुदायक ने बैैठक और गोष्ठियों से अपने अधिकार के बारे में जाना। इस दौरान अल्पसंख्यकों का देेेश के विकास में योगदान के बारे में बताया। दुलहीपुर संवाददाता के अनुुसार भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से चांदपुरा हरिशंकरपुर में बैठक में अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार पर प्रकाश डाला गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद राजू ने कहा कि किसी राष्ट्र अथवा राज्य में रहने वाले ऐसे समुदाय जिनकी संख्या कम हो, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो और जिनकी जाति धर्म भाषा आदि बहुसंख्यक से अलग हो, उन्हें अल्पसंख्यक माना जाता है। 18 दिसंबर 1992 में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुरूआत हुई थी। इस मौके पर अमीत, अनिल महतो, अनवर अहमद, इकबाल अंसारी, तस्लीम इदरीसी, बदरूद्दीन,जमील अहमद, कमरू, जावेद अहमद,नदीम, आफताब अहमद आदि रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर क्षेत्र के मदर हलीमा अकेडमी कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मदर हलीमा एकेडमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि हमारे संविधान निर्माता बाबासाहेब ने कहा कि हमारी सामाजिक स्थिति तब तक सुधर नहीं हो सकती जब तक हमारा समाज शिक्षित नहीं हो जाता। इस मौके पर डॉक्टर एमए सलाम, डॉक्टर जेए खान, डॉ. यूबी सिंह, अब्दुल जब्बार, रशीद अहमद, मौलाना खालिद तौसीफ आदि रहे।
संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मौलाना अब्दुल वहाब नदवी ने किया।