ट्रैक को ठीक करते विभागीय कर्मचारी।
मुख्यालय रेलवे स्टेशन के समीप रविवाक की सुबह डाउन लूप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद मुगलसराय से आई एआरटी की टीम ने इंजन को पटरी पर किया और मुगलसराय भेज दिया गया। तीन घंटे में पटरी की मरम्मत कर दी गई। घटना डाउन लूप लाइन में होने के कारण ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं।
चन्दौली-मझवार स्टेशन के पास पोल नंबर 656/32 सिग्नल के पास ट्रैक का प्वाइंटर ढीला होने के चलते रविवार की सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। मुगलसराय से एआरटी टीम चंदौली भेजी गई। कर्मियों ने सुबह 6.45 बजे तक बेपरी हुए इंजन को पटरी पर किया।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर एसके नायक ने बताया कि घटना डाउन लूप में होने के कारण ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। इंजन को डिब्बे से काटकर मुगलसराय भेज दिया गया।