फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा को कर्तव्य मानते थे स्वतंत्रता सेनानी गंजी प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मुगलसराय के पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की 24वीं पुण्य तिथि पर सपा कार्यकर्ताओं उन्हें याद किया। चकिया तिराहा स्थित गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गरीबों मजलूमों की सेवा करने को गंजी प्रसाद अपना परम कर्तव्य मानते थे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ आगे बढ़कर स्वतंत्रता संग्राम में देश का झंडा बुलंद किया। वहीं देश की आजादी के बाद विधायक बनकर निरंतर जनता के दुख दर्द में शामिल रहे। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि ऐसे महान पुरुष को आने वाली पीढ़ी युगों युगों तक याद करेगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सयूस के पूर्व जिला अध्यक्ष चकरू यादव ,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, प्रदीप यादव, नायाब अहमद रिंकू, जलालुद्दीन, नफीस अहमद, प्रेमनाथ तिवारी, विजय मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें