फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के चार कमरों का ताला चटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र के बबुरा स्थित अंबिका प्रसाद डिग्री कालेज में रविवार की रात हौसला बुलंद चोर चार कमरों का ताला तोड़कर बैटरी, इनवर्टर, कंप्यूटर, प्रिंटर व सीसी कैमरे का पूरा सेट चुरा ले गए। घटना की जानकारी 15 अगस्त, सोमवार को सुबह तब हुई जब अध्यापक झंडोत्तोलन के लिए विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अध्यापकों ने चोरी की सूचना कालेज के प्रबंधक धीरज कुमार सिंह व कार्यालय प्रमुख प्रणव राय को दी। सूचना मिलते ही ये दोनों भी कालेज पहुंच गए। वहां से इन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कॉलेज के परिचारक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें