एसपी चंदौली की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वायरल वीडियो मामले में पीआरवी के चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में हेड कांस्टेबल रामजनम यादव, कांस्टेबल और चालक अजय सिंह, कांस्टेबल माधुरी और किरन सरोज हैं। एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।