फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या कम होने पर क्लोन स्पेशल सहित चार जोड़ी ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या कम रहा है। अब एक बार फिर पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए 27 मई से राजगीर नई दिल्ली क्लोन स्पेशल सहित चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्री संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से दानापुर और राजगीर से चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल तथा पटना एवं सासाराम से चलने वाली 02 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 27 मई से अगले आदेश तक रद्द किया गया है। इसके तहत 03257/ 03258 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, राजगीर-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 मई से निरस्त रहेगा। इसी तरह पटना गया और सासाराम आरा मेमू स्पेशल भी 27 मई से अगले आदेश तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें