फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरी, भुवनेश्वर से चलेगी चार जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड को देखते हुए रेलवे की ओर से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जाएगा। इसके तहत पूरी, भुवनेश्वर, तितलागढ़ और विशाखापत्तनम से पीडीडीयू जंक्शन होते हुए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 08425 भुवनेश्वर-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 01, 08, 22 जनवरी तथा 05, 19 और 26 फरवरी को भुवनेश्वर से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बृहस्पतिवार की रात 20.15 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08426 कुंभ मेला स्पेशल 03, 10 , 24 जनवरी और 07, 21 व 28 फरवरी को टुंडला से 03.00 बजे खुलकर शनिवार को 07.00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 08417 पुरी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 06 व 20 जनवरी तथा 17 फरवरी को पुरी से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 20.15 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी टुंडला से 08 व 22 जनवरी तथा 19 फरवरी को 03.00 बजे खुलकर बृहस्पतिवार की सुबह 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08314 तितलागढ़-टुंडला जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 व 23 जनवरी तथा 06, 20 व 27 फरवरी को तितलागढ़ से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 02.30 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में यह ट्रेन टुंडला जंक्शन से 11, 18 व 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी और 01 मार्च की सुबह 05.00 बजे खुलकर रविवार को 11.00 बजे तितलागढ़ पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08530 विशाखापत्तनम-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 एवं 23 जनवरी तथा 06, 20 एवं 27 फरवरी को विशाखापत्तनम़ से 17.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 04.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी एवं 01 मार्च को पीडीडीयू जंक्शन से 20.10 बजे खुलकर सोमवार को 03.25 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें