फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। बबुरी थाना के वंशीनगर गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चला। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के बगही गांव निवासी विजय विश्वकर्मा की पुत्री सोनी (21) की शादी दो वर्ष पहले बबुरी थाना के वंशीनगर निवासी सुभाष के पुत्र जितेन्द्र के साथ हुई थी। पिता विजय विश्वकर्मा के अनुसार शादी के बाद से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। अभी कुछ पहले ही सोनी मायके से ससुराल गई थी। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम सोनी ने कमरे में फंदा लगाकर उस पर लटक गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए। लाेगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें