पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि सात लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या कम होकर 52 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की ।
शुक्रवार को मिले कोरोना रिपोर्ट में चार पुरुष संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बरहनी,चंदौली, चकिया और पीडीडीयू नगर के एक एक रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 1671 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं शुक्रवार को सात संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16145 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 52 है जबकि 15744 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।