चहनिया। टांडाकला बाजार में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर तक गई हाईवोल्टेज विद्युत तार टूटे हुए खंभे के सहारे गुजरी है। खंभे को रस्सी के सहारे बांधकर टिकाया गया है। कई बार शिकायत के बाद भी खंभा नहीं बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों न बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि यदि शीघ्र ही खंभा नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
टांडाकला बाजार में विद्युत सप्लाई के लिए मुख्य खंभे से हाइवोल्टेज तार ट्रांसफार्मर के लिए गयी है । मुख्य खंभा पूरी तरह से टूट चुका है। बिजली बिभाग के कर्मचारी खंभा बदलने के बजाय उसे रस्सी के सहारे बांधकर किसी प्रकार टिकाये हुए है। ग्रमीणों ने आशंका व्यक्त की कि खंभा कभी भी टूटकर गिर सकता है और इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली बिभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित भी किया जा चुका है। इसके बाद भी कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इस दौरान प्रमोद यादव, सुशील चौरसिया, बिनोद यादव, प्रवीण, कृष्णा, मोनू, गोलू , संतोष मौजूद रहे।