फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हार गई चार और जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोराना से जंग में सोमवार को चार और जिंदगियां हार गईं। इस तरह जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर नब्बे हो गई। सोमवार को 335 नए संक्रमित मिले जबकि 151 स्वस्थ हुए और अस्पताल से घर लौटे। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ इससे मरने वालों को आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लगातार चौथे दिन इलाज के दौरान संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 16 अप्रैल को एक, 17 को पांच, 18 को चार और सोमवार को फिर चार संक्रमितों की मौत हुई। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 335 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमितों में छह बालिका, छह बालक, 122 महिला और 201 पुरुष शामिल हैं। ये सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक 119 लोग पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के पांच और नगरीय क्षेत्र के 12, चहनियां के 25, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के सात, चंदौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 57 और नगरीय क्षेत्र के 11, धानापुर ब्लाक के 16, नौगढ़ के 39, नियामताबाद ब्लाक के 35 रहवासी हैं। इसी तरह सकलडीहा ब्लाक के तीन, शहाबगंज ब्लाक के छह रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में सोमवार को कोविड जांच के लिए कुल 1604 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 151 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7659 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 2035 है, जबकि 5534 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 90 संक्रमित लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें