पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ स संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से मिला। सारनाथ वाराणसी में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंप कर पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक निर्माणाधीन सिक्स लेन रोड को फोर लेन करने की मांग की।
चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय से मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन रोड के निर्माण से पूरा बाजार खत्म हो जाएगा। कहा कि या तो फोरलेन सड़क निर्माण किया जाए अथवा एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाए। पूरी बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने समस्या के समाधान करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरके शर्मा, श्रीकांत विश्वकर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।