चंदौली। जानलेवा बीमारियों से बचाने व टीकाकरण के लिए सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन इंद्रधनुष-5 के दूसरे चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा ने किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें जिले के कुल 1357 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें शून्य से 5 वर्ष के कुल 3401 बच्चों और 827 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके बाद नौ से 14 अक्तूबर तक तीसरा चरण शुरू होगा। रविवार को छोड़कर प्रति दिन प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में जो बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह गई हैं उनका भी इस चरण में टीकाकरण अवश्य कराया जाए।