फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चार की मौत

Fri, 27 Mar 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों का ट्रैक्टर पलट जाने से चंदौली निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन


जबकि दस अन्य घायल हो गए। जिनमें से छह को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना भभुआ चैनपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग की कालोनी के पास हुई।
मंदिर से दर्शन करने के बाद गुरुवार की भोर में सभी दर्शनार्थी ट्रैक्टर से लौट रहे थे। अभी ट्रैक्टर भभुआ-चैनपुर मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग की कालोनी के पास पहुंचा था कि एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में पलट गया।

इस हादसे में चंदौली जिले के बलुआ क्षेत्र के ग्राम पट्टी के निवासी शिवपूजन तिवारी, ग्राम अगस्तीपुर के अरविंद पांडेय और जयप्रकाश पांडेय तथा ग्राम मजिदहां निवासी कैलाश चौरसिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि जितेंद्र पांडेय, रणजीत पांडेय, अरुण पांडेय, प्यारी देवी, संतोष पांडेय, श्रीकांत पांडेय, सुरजा तिवारी, सरस्वती देवी, कौशल्या देवी और सियाराम खरवार घायल हो गए।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे चैनपुर के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और पुलिस टीम ने सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संतोष, सुरजा तिवारी, सरस्वती, कौशल्या, सियाराम और श्रीकांत पांडेय को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दब गए लोगों को निकालने में स्थानीय लोगों ने बड़ी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें