चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को सुबह सूर्योदय होने के साथ ही
दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
नगर
सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल व मंत्रोच्चार की गूंज
से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने पूजन-अर्चन करने के साथ ही
सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
नवरात्र के दौरान लोगों द्वारा घरों में
कलश स्थापना के क्रम में पूजन अर्चन जारी रहा। व्रती लोगों ने शाम को हवन
और आरती कर देवी की पूजा आराधना की। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सुबह से ही दर्शन पूजन
करने वालों का तांता लगा रहा।
खासकर मां काली के मंदिर का दृश्य बड़ा ही
मनोरम था। यहां पूरे दिन घंटियों की ध्वनि वातावरण में गूंजती रही। इसके
अतिरिक्त रामजानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर व कैली रोड स्थित श्रीदुर्गा
मंदिर में सुबह और शाम को दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
नगर ही
नहीं ग्रामीण अंचलों में भी भक्ति की गंगा बह रही है। नगर के प्राचीन काली
मंदिर पर सुबह भारी संख्या में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। वहीं शाम को नगर
के महावीर मंदिर में आयोजित भव्य आरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण
शामिल हुए।