फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस ने बुधवार की तड़के बिलारीडीह के पास एनएच टू पर मुठभेड़ के बाद चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। आरोपियों के पास से एक नाइन एमएम पिस्टल, फिरौती के 40.50 लाख रुपये बरामद हुए। अपहृत चिकित्सक को उनके कब्जे से पुलिस ने मुक्त करा लिया। पूरी घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है। बुधवार को पुलिस लाइन में आईजी एसके भगत ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि 31 मई को कुछ लोगों ने बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी डॉ. अमरेश्वर दास मौर्य का अपहरण कर लिया। फोन के माध्यम से परिजनों से 70 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस की विभिन्न टीमें अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और अन्य माध्यमों से लगातार उनके गतिविधियों पर नजर रख रही थी। दो मई को चिकित्सक के पिता ने अपहरणकर्ताओं को बताया कि 40.50 लाख रुपये की व्यवस्था हो गई है। इस पर आरोपियों ने उन्हें फिरौती की रकम लेकर रामनगर के समीप आने की बात कही। रकम लेकर चिकित्सक के पिता जैसे हाइवे पर पहुंचे कि उन्हें फोन आया कि कटरिया के पास अंडरपास के समीप रुके रहे। इसी बीच लग्जरी कार सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और रकम लेकर निकल गए। इस बीच पूरी गतिविधियों पर निगाह टिकाए पुलिस टीम ने उन्हें बिलारीडीह के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख अपहरणकर्ता फायरिंग करते हुए खेत की तरफ भागने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी राजीव सिंह निवासी बासदेवपुर, थाना करंडा गाजीपुर के पैर में गोली लगी। वह मौके पर गिर गया। दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों तथा अपहृत चिकित्सक को रामनगर के पास एक मकान से बरामद कर लिया। आईजी ने बताया कि घायल अपहरणकर्ता राजीव को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं सुरेश यादव निवासी कुसमी, थाना चुनार मिर्जापुर, अभिषेक पटेल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर, प्रतीक त्रिपाठी निवासी टापू थाना जुगैल सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूरा घटनाक्रम को अंजाम देने वाले बलुआ थानाक्षेत्र के हुदहुदीपुर निवासी आकाश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें