फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक की चार पेयजल परियोजनाएं पूरी, 1,480 घरों तक पहुंचा नल का जल

विज्ञापन
करनौल गांव में बनाई गई पानी की टंकी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल योजना के अंतर्गत शहाबगंज ब्लॉक की चार पेयजल परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। करनौल, बेन, ठेकहा और लटांव पेयजल योजनाओं के माध्यम से आठ गांवों के 1,480 घरों तक नियमित रूप से नल का जल पहुंचने लगा है। परियोजनाओं के तहत पानी की टंकियां, पाइपलाइन, ट्यूबवेल, पंप हाउस और विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। ग्रामीणों को सुबह और शाम दो समय जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 से संचालित इस योजना का उद्देश्य 734 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। जल निगम ग्रामीण की ओर से विभिन्न ग्राम पंचायतों में परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करनौल पेयजल योजना के तहत 75 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण और नौ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे गांव के 275 घरों को नियमित जलापूर्ति हो रही है।
बेन पेयजल योजना में 100 किलोलीटर क्षमता की टंकी और 9.5 किलोमीटर पाइपलाइन के माध्यम से 410 घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। ठेकहा पेयजल योजना के अंतर्गत 350 किलोलीटर क्षमता की टंकी का निर्माण किया गया है। यहां से 17.2 किलोमीटर पाइपलाइन के जरिए शिवपुर माफी, सोनेबंधा, बड़ागांव, इसरौलिया और ठेकहा गांवों के 575 घरों में सुबह-शाम जलापूर्ति की जा रही है। लटांव पेयजल योजना के तहत 100 किलोलीटर क्षमता की टंकी और 8.5 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर लटांव और बड़ागांव के 218 घरों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी परियोजनाओं में बाउंड्रीवाल, पंप हाउस, ट्यूबवेल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। नियमित जलापूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को विशेषकर गर्मी के मौसम में राहत मिली है।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। — विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण), चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें