चंदौली जिले में शनिवार की देर रात एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। शहाबगंज ब्लॉक के जेगुरा गांव का एक व्यक्ति चार दिन पहले गुजरात से चंदौली अपने घर आया था।
आने के बाद जिला चिकित्सालय चंदौली में उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। संदिगध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजा था। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन ने जेगुरा गांव को सील करने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार की शाम को ही नौगढ़ ब्लॉक के मझगईं गांव में एक पॉजिटिव मिला था। इस प्रकार एक ही दिन दो मरीज मिलने से प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है।