फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से फिरौती मांगने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले के आरोप में चार लोगों को बिलारीडीह शिवमंदिर सभागार के पास से मंगलवार की शाम पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस और एक बुलेट गाड़ी बरामद किया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवधीपुर में पाइप फैक्ट्री संचालक बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी राजेश्वर सिंह उर्फ राजू ने दो अगस्त को अलीनगर थाने में तहरीर देकर पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की शिकायत की थी। बदमाशों ने फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद्र तिवारी ने एसआई अतुल कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बिलारीडीह स्थित शिवमन्दिर सभागार के पास छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली निवासी नागेश यादव, रोशन कुमार व हेसामपुर निवासी प्रवीण कुमार व बिहार के भोजपुर जिले के आरा थाना क्षेत्र निवासी बृजेश कुमार सिंह के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, चार मोबाइल व एक बुलेट गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें