पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में ट्रेनों की लेट लतीफी लगभग बंद हो गई है। ट्रेने समय से पहले रेलवे स्टेशनों पर पहुंच जा रही है और अपने समय से खुल रही। इससे निर्धारित ठहराव से ज्यादा देर तक ट्रेने रुक रही है। बावजूद यात्री ट्रेनों में चेनपुलिंग से बाज नहीं आ रहे हैं।
शुक्रवार की रात राजधानी सहित चार ट्रेनों में चेन पुलिंग हुई। चेन पुलिंग करने वाले चार आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गिरफ्तार किया और चालान किया। एक जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। कम ट्रेनों की वजह से ट्रेने निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच रही है। ऐसे में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बेवजह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की रात स्थानीय रेलवे स्टैशन पर दानापुर बंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस, डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अजीमाबाद एकसप्रेस और अप भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने पर चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों एवं पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। इस कार्य में रेलकर्मी दिन रात निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के पहलेजा स्टेशन गुड्स शेड में शनिवार को सीमेंट की अनलोडिंग की गई।
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने शनिवार को स्पेशल ट्रेन से पीडीडीयू से मानपुर तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से स्टेशन, ट्रैक व छोटे-बड़े पुलों आदि का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने रफीगंज, इस्माइलपुर, गया एवं मानपुर स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इन स्टेशनों पर निरीक्षण के दौरान गुड्स शेड, साइडिंग आदि सुविधा के साथ-साथ विभिन्न यात्री सुविधाओं सहित वहां साफ-सफाई व रखरखाव आदि का जायजा लिया। डीआरएम ने कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कर्मियों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल अभियंता द्यद्य, वरीय मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण वितरण) तथा वरीय मंडल विद्युत अभियंता(सामान्य) रहे।
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से माल ढुलाई और पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए नई सेवा की शुरूआत की है। अब व्यापारी, उद्यमी तथा आपूर्तिकर्ता रेलवे के हेल्पलाइन 139 पर डायल कर माल भेजने और मंगाने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अब तक इस नंबर पर रेल यात्रियों से संबंधित सुविधाएं मुहैया थी।
पूर्व मध्य रेलवे केे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इंटरैक्टिव वॉयस रेस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल करके पार्सल एवं माल भाड़े तथा परिवहन से संबंधित पूछताछ के लिए छह दबाना होता है। इस पर ग्राहक सेवा अधिकारी से बात होती है। ग्राहक सेवा अधिकारी से सुबह दस बजे से शाम छह तक ग्राहक की ओर से मांगी गई सूचना संबंधित पार्सल/माल कार्यालय से कॉल कनेक्ट कर बात करा दी जाती है। इसके बाद जानकारी मांगने पर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर ली जाती है और उसे संबंधित रेलवे विभाग को भेज दी जाती है। रेलवे का संबंधित विभाग तीन घंटे के अंदर ग्राहक से संपर्क कर मांगी गई सूचना/सहायता उन्हें देते है। इस प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित सभी सूचनाएं त्वरित गति से बिना भागदौड़ किए ग्राहकों को दी जा रही है। बता दें कि एक जनवरी से रेलवे संबंधित सभी हेल्पलाइन सेवाओं को 139 में एकीकृत कर दिया गया है। इसमें सुरक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, रेल संबंधित पूछताछ,खान-पान,सामान्य शिकायत, भ्रष्टाचार शिकायत, पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित पूछताछ,आईआरसीटीसी से संचालित सेवाओं की जानकारी मिलती है।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3800