फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 43.24 लाख की दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
चंदौली के शाहपुर गांव में भिखारीपुर बनौली चट्टी इंटरलाकिंग का ​शिलान्यास करते मुगलसराय के भाजपा - फोटो : School
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सोमवार को करीब 43.24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास कराया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय स्थानीय लोगों से भूमि पूजन और शिलान्यास कराकर जनभागीदारी का संदेश दिया। पहली परियोजना के तहत विकास खंड नियामताबाद की ग्राम सभा जीवनाथपुर में रामकेर यादव के मकान से परमात्मा केसरी के मकान होते हुए रामानंद केसरी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 36 लाख रुपये की लागत से होगा। दूसरी परियोजना के तहत नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-14 परशुरामपुर में मुख्य सड़क से शर्मा प्रसाद (पार्वती भवन) तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से 7.24 लाख रुपये की लागत से होगा। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें