फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बजट को दूरदर्शी बताया

विज्ञापन
डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन
-कहा, विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय बजट अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपने को ठोस नीतियों में बदलने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की क्षमताओं और संसाधनों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया इस बजट से आम नागरिक का जीवन अधिक सरल, सुलभ और समृद्ध होगा। यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के सशक्तीकरण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लिए गए निर्णय न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले भारत की प्रगति के लिए मजबूत नींव भी तैयार करते हैं। डॉ. पांडेय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया एक और निर्णायक कदम बताया। डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईजी ऑफ लिविंग के विज़न को साकार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत प्रत्यक्ष कर प्रस्ताव आम लोगों को राहत देंगे। उन्होंने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण द्वारा दिए जाने वाले ब्याज को आयकर से छूट देना पीड़ित परिवारों के लिए मानवीय व न्यायसंगत कदम है। विदेशी टूर पैकेजों पर टीसीएस दर को 5%/ 20% से घटाकर केवल 2% करना यात्रियों और पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। डॉ. पांडेय ने कहा कि यह सुधार कर प्रणाली को सरल बनाते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें