फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर प्राचार्य को गाली और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य के साथ शुक्रवार को बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह एलबीएस पीजी कॉलेज की नियामताबाद शाखा गए थे। इसी दौरान पीडीडीयू नगर कैंपस में मौजूद एक शिक्षक ने फोन कर सूचना दी कि उनके कार्यालय में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष घुस गया है और फेसबुक लाइव कर रहा है।
इसके बाद प्राचार्य पीडीडीयू नगर कैंपस पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को बिना अनुमति बैठे देखा तो आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उत्तेजित हो गया और प्राचार्य से उलझने लगा। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें कार्यालय से बाहर किया।
विज्ञापन

प्राचार्य का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारने की धमकी दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राचार्य की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें