फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली महाल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्त? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश में संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि बृहस्पतिवार को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प दोहराया गया। वहीं गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री, कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी का शहादत दिवस काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाकर युवा शक्ति को देश निर्माण में भगीदार बनाया। नवोदय विद्यालय की स्थापना कर व पंचायती राज की व्यवस्था राजीव गांधी ने की। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल , शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह , राकेश सिंह , रंजित जायसवाल , दीपक गुप्ता रहे। सीआरपीएफ ग्रुप दुलहीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया गया। सीआरपीएफ के डीआईजी सुरेंद्र नाथ गोला और कमांडेंट राम लखन राम ने कहा कि आतंकवाद आज वैश्विक समस्या बन गई है। हम सभी को एकजुट होकर इसके लिखाफ लड़ाई लड़नी होगी। चकिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली, सीओ कार्यालय आदि में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर रामानंद सिंह यादव, गीता सिंह, टुनटुन राय, सुरेश यादव, हेमलता पांडेय, मुनीर खान, सत्येंद्र उपाध्याय रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहाबगंज की ओर से सैदुपुर में गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रेमचंद गुप्ता, अमित पांडेय, परमानंद तिवारी, मोहम्मद आजम, कृष्ण कुमार संत रहे।
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह ऽआतंकवाद विरोधी दिवसऽ पर अधिकारियों कर्मचारियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की शपथ ली। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के नेतृत्व में मंडल स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ पूर्वक कहा कि वे सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। पंकज सक्सेना नेकहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखते हुए यह संदेश देना है कि आतंकवाद तथा हिंसा का मार्ग राष्ट्रीय हित के प्रति कितना हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें