फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टेशन पर बोरे में रखे थे 80 कछुए...GRP रह गई सन्न, पूछने पर लोगों ने साधी चुप्पी; खंगाले जाएंगे CCTV

Thu, 18 Dec 2025 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली में पीडीडीयू जंक्शन पर भारी मात्रा में कछुए देख जीआरपी हैरान रह गई। यह कछुए यहां कैसे आएं, इसकी काफी चर्चाएं थीं। स्टेशन पर सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कछुओं को वन विभाग के लिए भेजती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बृहस्पतिवार को 80 कछुए बरामद हुए। बोरे और पिट्ठू बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर कछुओं को रखा गया था। जीआरपी की सूचना पर वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगी।

विज्ञापन


पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की दोपहर में प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर चार बोरे और पिट्ठू बैग लावारिस हाल में दिखे। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया। 

शक होने पर एक बोरा खोलकर देखा तो इसमें कछुए मिले। बैग खोलने पर ऊपर में पहनने वाले कपड़े थे, लेकिन अंदर में बोरे में कछुआ मिले। थाने में लाकर गिनती की गई तो चारो बोरे और बैग में कुल 80 कछुए मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना पाकर जीआरपी पहुंची वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी कछुओं को सारनाथ कछुआ सेंचुरी में छोड़ेंगे। बताया कि कछुआ कहां से लाया गया और कहां जा रहा था, इसका पता नहीं चला।

आशंका है कि उत्तराखंड अथवा गंगा के तटवर्ती इलाके से कछुआ लेकर तस्कर बंगाल जा रहे होंगे। ट्रेन बदलने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर उतरे और जांच देख कर डर कछुआ छोड़ कर भाग गए होंगे। कहा कि सीसीटीवी जांच कर तस्करों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें