फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के परिजनों पर फर्जी मुकदमा लादने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के मड़िहान थाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के परिजनों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। सोमवार को लोगों ने मुकदमा वापसी की मांग को लेकर नगर के कमलापति पार्क में धरना दिया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम संजीव सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष(पूर्वी जोन) अकील बाबू ने कहा कि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई के बजाय कांग्रेस के लोगों का उत्पीड़न करने पर अमादा हो गई है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राजेश त्रिपाठी, ललितेशपति त्रिपाठी, पूर्व न्यायाधीश गिरधर मालवीय सहित 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के पीछे राजनैतिक कारण है। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, रजनीकांत पांडेय, असगर अली, डा. सुल्तान खां, मो. आसिफ, श्रीराम यादव, मधु राय, प्रदीप पांडेय, सर्वज्ञ यादव, पंकज यादव, शहजाद अहमद, पंकज त्रिपाठी, अमलेंदु पांडेय, गंगा प्रसाद, रामजी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें