फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच गांवों के 250 मकानों को तोड़कर मलबा हटाना भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे से रामनगर तक फोरलेन के लिए पांच गांवों के 250 से ज्यादा भवनों को तोड़ने के बाद अभी तक मलबा नहीं हटाया गया। इससे नाले-नालियां जाम हैं और आवागमन भी बाधित है। चारों तरफ मलबा पड़ा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन की जद में आए पांच गांवों के 250 से ज्यादा मकान जेसीबी से तोड़ दिए गए थे। एक महीना बीतने के बाद भी अभी तक मलबा नहीं हटाया गया है।
जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। मलबे के कारण कई घरों की नालियां जाम हो गई हैं, जिस कारण गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। वहीं, रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में राहगीर हादसे का शिकार भी होते हैं। यही नहीं, कई लोगोें को अभी तक क्षतिपूर्ति भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें