किसान के खेत में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर विजयपुरवा गांव पहुंचे राजपथ रेंजर नंदलाल कुशवाहा को मगरमच्छ न पकड़े जाने पर नाराज ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे बाद ग्राम प्रधान हसमतुल्ला के अनुरोध पर ग्रामीणों ने रेंजर को मुक्त कर दिया।
किसान समीउल्ला के सब्जी के खेत में सोमवार को मगरमच्छ दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना राजपथ रेंजर नंदलाल कुशवाहा को दी। जिसपर वन रक्षक शमीम खान के साथ वे विजयपुरवां गांव पहुंचे तथा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए उलझे जाल को छूुड़ाने लगे। इस देरी के कारण मगरमच्छ खेत से निकलकर नदी में चला गया। वन कर्मियों की लापरवाही से ग्रामीण नाराज हो गए और सभी ने राजपथ रेंजर तथा वन रक्षक को बंधक बना लिया।
इस दौरान अलीहसन, सर्फराज, आलमखान, कैफ, अनिल गुप्ता, नसीम आदि रहे।